AIIMS INI SS 2025 Counselling: एम्स आईएनआई एसएस जनवरी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | December 18, 2024 | 12:23 PM IST | 2 mins read
आईएनआई-एसएस काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो 22 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटन परिणाम 26 दिसंबर, 2024 को घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने जनवरी 2025 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशियलिटी यानी आईएनआई-एसएस टेस्ट के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार आईएनआई-एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 सहित तीन राउंड में होगी।
आईएनआई-एसएस काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो 22 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से आईएनआई एसएस जनवरी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आईएनआई-एसएस काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो 22 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से आईएनआई एसएस जनवरी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
AIIMS INI SS 2025 Counselling : संस्थान आवंटन परिणाम
राउंड 1 काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटन परिणाम 26 दिसंबर, 2024 को घोषित किया जाएगा। आवंटित संस्थान की ऑनलाइन स्वीकृति 27 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक होगी। संस्थान आवंटन पंजीकृत उम्मीदवारों के बीच योग्यता के क्रम में किया जाएगा।
आईएनआई-एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग एम्स नई दिल्ली, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर ऑफ चिरुर्जिया (एमसीएच), और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
Also read NEET UG 2025 Syllabus: एनएमसी ने जारी किया नीट यूजी का सिलेबस, एनटीए जल्द शुरू करेगा रजिस्ट्रेशन
AIIMS INI SS 2025 Counselling : काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तिथियां
|
|---|---|
|
राउंड 1 चॉइस फिलिंग |
16 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 |
|
राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम |
26 दिसंबर 2024 |
|
आवंटित संस्थान की ऑनलाइन स्वीकृति |
27 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक |
|
दस्तावेज/सुरक्षा जमा की रिपोर्टिंग और जमा करने की तिथि |
27 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 |
|
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम |
16 जनवरी 2025 |
|
आवंटित संस्थान की ऑनलाइन स्वीकृति |
17 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 |
|
दस्तावेज/सुरक्षा जमा की रिपोर्टिंग और जमा करने की तिथि |
17 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 |
|
राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम |
4 फरवरी 2025 |
|
आवंटित संस्थान की ऑनलाइन स्वीकृति |
5 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 |
|
दस्तावेजों/सुरक्षा जमा की रिपोर्टिंग और सबमिशन |
5 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा