AIIMS INI SS 2025 Counselling: एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट जारी, दस्तावेज जमा करने की तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 9, 2025 | 11:52 AM IST | 2 mins read
आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट आवंटित उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक आवंटित संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS Delhi) ने आईएनआई एसएस काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट की घोषणा कर दी है। आईएनआई एसएस काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवंटित संस्थान और आवंटित विषय जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा तथा अंतिम निर्धारित तिथि को शाम 5 बजे से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नोटिस के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों को राउंड 2 काउंसलिंग में सीटें आवंटित हुई हैं या जिन्हें राउंड 1 में आवंटित संस्थान अपग्रेड नहीं मिला है, उन्हें ऑनलाइन संस्थान आवंटन पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आवंटित सीट स्वीकार और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई (शाम 5.00 बजे तक) है।”
संस्थान ने बताया कि आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट आवंटन राउंड 1 में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, खिल भारतीय मेरिट और सामान्य मेरिट सूचियों के आधार पर किया जाता है। एम्स आईएनआई एसएस काउंसलिंग जुलाई-2025 सत्र के लिए डीएम, एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
एम्स ने कहा कि, “राउंड 2 में संस्थान आवंटित जो उम्मीदवार डीडी जमा करना चाहते हैं, उन्हें डीडी केवल ‘AIIMS MAIN GRANT ACCOUNT’ के नाम पर ‘SBI ANSARI NAGAR’ में देय होना चाहिए।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट https://iniss.aiimsexams.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
INI SS Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
आईएनआई एसएस काउंसलिंग 2025 के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आईएनआई एसएस एडमिशन ऑफर लेटर
- संस्थान आवंटन पत्र
- अंतिम पंजीकरण पर्ची
- एम्स द्वारा जारी प्रवेश पत्र।
- कक्षा 10 पास सर्टिफिकेट
- एमबीबीएस डिग्री और सभी वर्षों की मार्कशीट
- एमडी/एमएस डिग्री/प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट
- ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस या भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, यदि आपने आयु में कोई छूट ली हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी