AIIMS BSc Paramedical Exam 2025: एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि संशोधित, अब 13 जुलाई को होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | June 11, 2025 | 05:13 PM IST | 2 mins read
एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा एडमिट कार्ड अब 7 जुलाई को जारी किए जाएंगे। हालांकि, पहले एडमिट कार्ड की तिथि 20 जून थी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अगस्त 2025 सत्र के लिए बीएससी पैरामेडिकल 2025 (BSc Paramedical 2025) प्रवेश परीक्षा की तिथि को संशोधित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बैचलर ऑफ साइंस पैरामेडिकल (BSc Paramedical) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एम्स बीएससी पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2025 अब 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
संस्थान ने बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को भी संशोधित किया है। एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा एडमिट कार्ड अब 7 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले, एम्स बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 की तिथि 28 जून और एडमिट कार्ड की तिथि 20 जून थी।
एम्स द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “एम्स में बीएससी/ एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञापन के संबंध में नोटिस संख्या 133/2025 दिनांक 03.04.2025 के क्रम में, सक्षम प्राधिकारी ने बीएससी पैरामेडिकल कोर्स अगस्त-2025 सत्र के लिए परीक्षा तिथि बदलने का फैसला किया है।”
नोटिस में आगे कहा गया है कि उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अपडेट और विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in देखते रहें। शुरुआत में एम्स बीएस पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 28 जून को निर्धारित की गई थी और एडमिट कार्ड 20 जून को जारी किया जाना था।
एम्स बीएससी पैरामेडिकल एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। एम्स बीएससी पैरामेडिकल डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी।
बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। एम्स बीएससी पैरामेडिकल प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य अंग्रेजी सेक्शन से कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दिल्ली, भुवनेश्वर सहित अन्य एम्स परिसरों में बीएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार