AICTE Fellowship 2026-27: एआईसीटीई इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम फेज-2 के लिए आवेदन शुरू, 15 दिसंबर लास्ट डेट

Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 11:00 AM IST | 2 mins read

एआईसीटीई इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 15 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया में AICTE समिति द्वारा आवेदनों की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने 'इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम' (IFP) 2026-27 के दूसरे चरण के लिए फैकल्टी सदस्यों से आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर तक आधिकारिक फेलोशिप पोर्टल ifp.aicte.gov.in के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एक वर्ष की अवधि वाले इस फेलोशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इसके तहत शिक्षकों को औद्योगिक परिवेश में काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे तकनीकों, अनुसंधान और कार्यस्थल की वास्तविक जरूरतों का प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

AICTE-Industry Fellowship 2026: पात्रता मानदंड

इस कार्यक्रम के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों में रेगुलर फैकल्टी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। पार्ट-टाइम, एड-हॉक, संविदा, विजिटिंग फैकल्टी इसके लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और कम से कम 5 साल का फुलटाइम शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है।

इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 13 नवंबर को 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक के पास अपने मूल संस्थान से नामांकन और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) होना जरूरी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार ने GATE, GRE, CAT, MAT, JRF, SRF या NET जैसी कोई मान्यता प्राप्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की हो, या Scopus/Web of Science जर्नल्स में कम से कम 5 शोध पत्र प्रकाशित किए हों, या कम से कम 15 लाख रुपये की सरकारी परियोजना पूरी की हो, अथवा किसी मान्यता प्राप्त सरकारी एजेंसी या विश्वविद्यालय से 'यंग साइंटिस्ट' या अन्य दक्षता पुरस्कार प्राप्त किया हो।

AICTE-Industry Fellowship 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ifp.aicte.gov.in पर जाएं।
  2. 'फैकल्टी रजिस्टर' या 'फैकल्टी रजिस्ट्रेशन' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल्स जानकारी भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज (जिनमें फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, संस्थान से NOC और नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल हैं) अपलोड करें।
  5. अपने आवेदन को चेक करें और उसे ऑनलाइन सबमिट कर दें।
  6. अंत में जमा किए गए आवेदन की एक प्रति सुरक्षित रख लें।

Also read SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, मेंस डेट जानें

AICTE-Industry Fellowship 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा, जिसमें पहले AICTE की एक समिति द्वारा आवेदनों की स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, और इसके बाद संबंधित उद्योग द्वारा इंटरव्यू और अंतिम दस्तावेज सत्यापन होगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, स्क्रीनिंग, चयन प्रक्रिया और ऑफर लेटर जारी करने का कार्य 16 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पूरा किया जाएगा। चयनित फैकल्टी सदस्यों के लिए यह फेलोशिप 15 से 25 जनवरी के बीच शुरू होने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]