AIBE 21 Answer Key 2026: एआईबीई 21वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 17 जून तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | June 10, 2026 | 10:31 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और उम्मीदवार 10 जून से 17 जून 2026 तक इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE XXI) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए 'ऑब्जेक्शन ट्रैकर' विंडो भी खोल दी गई है। जो अभ्यर्थी जारी की गई उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं या जिन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की यह ऑनलाइन प्रक्रिया 10 जून 2026 को रात 8 बजे से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी चुनौतियां दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रोविजनल आंसर-की की समीक्षा कर लें।
AIBE 21 Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
काउंसिल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा नियमों के तहत प्रत्येक उम्मीदवार को पूरी ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान केवल एक बार ही अपनी आपत्ति सबमिट करने की अनुमति दी जाएगी। इसका अर्थ यह है कि यदि आपको एक से अधिक प्रश्नों पर आपत्ति है, तो आपको उन सभी को एक ही बार में चुनकर सबमिट करना होगा। अलग-अलग प्रश्नों के लिए बार-बार आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा।
AIBE 21 Answer Key 2026: अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव संभव नहीं
एक बार जब उम्मीदवार अपनी आपत्तियों को अंतिम रूप से सबमिट कर देंगे, तो उसके बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन, सुधार या नया प्रश्न जोड़ना संभव नहीं होगा। न ही आवेदन को दोबारा री-सबमिट किया जा सकेगा। इसलिए, अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बटन पर क्लिक करने से पहले उम्मीदवारों को अपने द्वारा उठाए गए सभी सवालों और तर्कों की गहनता से जांच कर लेनी चाहिए ताकि कोई त्रुटि न रह जाए।
Also read MPESB Group 5 Result: एमपी ग्रुप 5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित
AIBE 21 Answer Key 2026: वैलिड आपत्ति पर वापस मिलेगी फीस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आपत्तियों के लिए एक फीस भी निर्धारित की है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति जांच के बाद सही और वैलिड पाई जाती है, तो काउंसिल की ओर से 500 रुपये की फीस उम्मीदवार को वापस कर दी जाएगी। गलत या बिना ठोस साक्ष्य के की गई आपत्तियों पर फीस रिफंड नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ अपनी चुनौती पेश करें।
AIBE 21 Answer Key 2026: आंसर-की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर "AIBE XXI Provisional Answer Key & Objection Tracker" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल -पंजीकरण संख्या/रोल नंबर दर्ज करें।
- अब आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच