AIBE 21 Correction Window 2026: एआईबीई 21 आवेदन पत्र में 3 मई तक करें सुधार; फील्ड, प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 21 परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने जमा किए गए फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अंतिम तिथि 3 मई, 2026 तक आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
एआईबीई 21 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीसीआई ने एआईबीई 21 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल को बंद कर दी थी। हालांकि, शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 1 मई, 2026 है। एआईबीई 21 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू थी।
AIBE 21 Application Correction 2026: करेक्शन फील्ड
उम्मीदवारों को निर्धारित संशोधन अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति है। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सुधार की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई और बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। संशोधन अवधि के दौरान भुगतान के बाद निम्नलिखित फील्ड में सुधार नहीं कर सकेंगे:
- पंजीकृत ईमेल आईडी
- दिव्यांग श्रेणी
- जाति श्रेणी
- परीक्षा शहर वरीयता
एआईबीई 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित है और प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा 50 शहरों के 140 केंद्रों पर ओपन बुक मोड में आयोजित की जाएगी।
एआईबीई भारत में वकालत करने के इच्छुक लॉ स्नातकों के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीसीआई द्वारा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) दिया जाएगा, जो उन्हें देश भर की अदालतों में वकालत करने की अनुमति देता है। एआईबीई परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
AIBE 21 Application Correction Window: सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एआईबीई 21 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एआईबीई XXI पंजीकृत उम्मीदवार’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- एआईबीई 21 फॉर्म में आवश्यक सुधार करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा