AIBE 20 Answer Key 2025: एआईबीई 20 प्रोविजनल आंसर की allindiabarexamination.com पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | December 3, 2025 | 08:48 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 20 में 100 एमसीक्यू शामिल थे और यह 3 घंटे की अवधि में आयोजित की गई। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (बीसीआई) ने आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 20 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं। एआईबीई आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर उपलब्ध हैं, जहां से कैंडिडेट सेट ए, बी, सी और डी के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 20 एग्जाम 30 नवंबर को देश भर के सेंटर्स पर हुआ। एआईबीई 20 आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
कैंडिडेट्स को एआईबीई 20 आंसर की पर ऑब्जेक्शन रेज करने का ऑप्शन भी दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि बीसीआई द्वारा जारी एआईबीई प्रोविजनल आंसर की में गलतियां हैं, वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
AIBE 20 Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट, फीस
कैंडिडेट ऑब्जेक्शन फीस देकर 10 दिसंबर तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹500 फीस देनी होगी। सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट ऑब्जेक्शन को वेरिफाई करेंगे, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी।
आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 क्वालिफाइंग एग्जाम है जिसमें सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) पाने के लिए कम से कम क्वालिफाइंग स्कोर जरूरी है। बीसीआई द्वारा आयोजित एआईबीई 20 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
AIBE 20 Answer Key 2025: एआईबीई 20 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 20 आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 20 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- एआईबीई आंसर-की 2025 की पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- डाउनलोड करें यदि आंसर-की में गलती है आपत्ति दर्ज करें।
एआईबीई रिजल्ट 2025 फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा। एआईबीई 20 पास करने के लिए, जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 45% मार्क्स लाने होंगे, जबकि एससी, एसटी के लिए पासिंग मार्क्स 40% हैं।
एआईबीई 20 में 100 एमसीक्यू शामिल थे और यह तीन घंटे की अवधि में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]UP Police Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,455 पदों पर होगी भर्ती; अधिसूचना जल्द
यूपीपीआरपीबी ने कहा, आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति दिसंबर माह में जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी