AIBE 19 Admit Card 2024: एआईबीई 19 एडमिट कार्ड कल allindiabarexamination.com पर होगा जारी
Saurabh Pandey | December 14, 2024 | 03:40 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कल यानी 15 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई 19 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, allindiabarexanation.com पर जाकर एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 21: Final Answer Key Out: Download PDF
AIBE 21: Provisional Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, केंद्र, समय और अन्य विवरण शामिल हैं।
AIBE 19 Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexanation.com पर जाएं।
- अब AIBE 19 परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के रूप में पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें।
- AIBE 19 एडमिट कार्ड 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अब AIBE 19 एडमिट कार्ड 2024 सेव करें।
AIBE 19 Admit Card 2024: परीक्षा तिथि
एआईबीई 19 परीक्षा 2024 देशभर में 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जानी थी, जिसे बाद में परिषद द्वारा स्थगित कर दी गई थी।
AIBE 19 2024: मार्किंग स्कीम
एआईबीई 19 परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी, जो 3 घंटे और 30 मिनट तक चलेगी। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
AIBE 19 2024: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 पास प्रतिशत 40 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए, उत्तीर्ण प्रतिशत को पहले के 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है। एआईबीई प्रश्न पत्र में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जो पेपर-आधारित होते हैं।
इस परीक्षा को पास करने पर सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) मिलता है, जो भारतीय अदालतों में वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य है। एआईबीई 19 परीक्षा 2024 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें