AIAPGET Result 2024: एआईएपीजीईटी परिणाम exam.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 08:15 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने एआईएपीजीईटी रिजल्ट 2024 के साथ ही एआईएपीजीईटी फाइनल आंसर की 2024 भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 31 जुलाई को एआईएपीजीईटी 2024 (AIAPGET 2024) के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AIAPGET/ के माध्यम से एआईएपीजीईटी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की जांच कर सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवशयकता होगी। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एआईएपीजीईटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIAPGET 2024 अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। AIAPGET 2024 परीक्षा 6 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन किया गया था।
Also read CAT 2024 Registration: कैट 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, पंजीकरण 1 अगस्त से, जानें शुल्क
सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम कटऑफ 50% है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कटऑफ 40% अंक है। AIAPGET 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कटऑफ स्कोर लाना होगा। एआईएपीजीईटी स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, प्रतिशत स्कोर, कुल अंक, अखिल भारतीय रैंक (AIR) और श्रेणी रैंक दी गई है।
NTA AIAPGET 2024 परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है। अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। एआईएपीजीईटी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIAPGET Scorecard 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईएपीजीईटी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘लेटेस्ट न्यूज सेक्शन’ में ‘स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या, जन्मतिथि व सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें और एआईएपीजीईटी स्कोर देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]MP Board Supplementary Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट mpresults.nic.in पर जारी
एमपी बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 और एमपी बोर्ड एचएसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल