Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 07:11 PM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 74.04% और 62.42% दर्ज किया गया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने आज यानी 31 जुलाई को एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं (HSC) सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं (HSSC) सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की सहायता से एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीबीएसई 10वीं पूरक परीक्षा में कुल 106,809 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 79,065 छात्र पास हुए। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा में कुल 99,568 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 62,147 छात्र पास हुए। कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.04% रहा, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.42% दर्ज किया गया।
इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाएं 10 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। जबकि, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाओं का आयोजन 8 जून को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट एमपी बोर्ड की वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री स्कोरकार्ड 2024 में छात्र नाम, माता-पिता का नाम, विषय, स्कूल का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, विषय कोड, ग्रेड और डिवीजन सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्रों को सुधार के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: