AFCAT 2 Registration Date Extended 2026: एएफकैट 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 जून तक बढ़ी
Saurabh Pandey | June 19, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read
भारतीय वायुसेना ने AFCAT आवेदन की अंतिम तिथि को 19 जून से बढ़ाकर 21 जून कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (AFCAT) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जून तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 जून थी।
तकनीकी समस्याओं और अंतिम समय में वेबसाइट पर बढ़ने वाले हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए वायुसेना ने उम्मीदवारों को आखिरी तारीख (21 जून) का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भरने की सलाह दी है।
AFCAT 2 Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा
AFCAT के माध्यम से वायुसेना के विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाती हैं, जिनकी पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं-
- फ्लाइंग ब्रांच - उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का न्यूनतम 60% अंकों के साथ (मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं) ग्रेजुएट होना या बीई/बीटेक डिग्री धारक होना अनिवार्य है।
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) - इस शाखा के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग (जैसे प्रशासनिक, लॉजिस्टिक्स या अकाउंट्स के लिए संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन) तय की गई है।
AFCAT 2 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए AFCAT परीक्षा का आवेदन शुल्क 550 रुपये (प्लस जीएसटी) निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, NCC स्पेशल एंट्री के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान सही फॉर्मेट में अपलोड करने की सलाह दी गई है।
AFCAT 2 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा- सबसे पहले उम्मीदवारों को AFCAT की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पास करनी होती है, जिसमें जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
- AFSB इंटरव्यू - लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के कड़े शारीरिक और मानसिक परीक्षण (इंटरव्यू, ग्रुप टास्क और साइकोलॉजिकल टेस्ट) से गुजरना होता है।
- मेडिकल टेस्ट और मेरिट - इसके बाद सफल उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल टेस्ट होता है, और अंतिम चयन ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है।
अगली खबर
]RSSB CET Exam Dates 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी व ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, आवेदन जल्द
आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षा दिसंबर में और सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई