AFCAT 2025: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 पंजीकरण afcat.cdac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | June 2, 2025 | 12:59 PM IST | 4 mins read
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 2025 का उद्देश्य फ़्लाइंग, टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी सहित विभिन्न शाखाओं में 284 रिक्तियों को भरना है।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट- 2 (AFCAT) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमीशन अधिकारी के रूप में इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2025 है और आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण पूरा करना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा और समय सीमा से पहले आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
AFCAT 2025: आयु सीमा
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के तहत फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।
AFCAT-2 2025: शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच - उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से 10+2 स्तर पर गणित और भौतिकी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और (एए) किसी भी विषय में न्यूनतम तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ स्नातक होना चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ बीई/बीटेक डिग्री (चार वर्षीय कोर्स)।
उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) या एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्यता की सेक्शन ए और बी परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा -
एयरोनॉटिकल इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) {एई (एल)} - उम्मीदवारों को 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में न्यूनतम चार वर्षीय डिग्री स्नातक/एकीकृत स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए।
एयरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल) {एई (एम)} - उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उम्मीदवार और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में न्यूनतम चार वर्षीय डिग्री स्नातक/एकीकृत स्नातकोत्तर योग्यता या वास्तविक अध्ययन द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) या एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्यता की सेक्शन ए और बी परीक्षा उत्तीर्ण या निम्नलिखित विषयों में न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ डिग्री होना जरूरी है।
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाएं।
हथियार प्रणाली (डब्ल्यूएस) शाखा - उम्मीदवारों को 10+2 स्तर पर गणित और भौतिकी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी भी विषय में न्यूनतम तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ स्नातक होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष के साथ बीई/बीटेक डिग्री (चार वर्षीय कोर्स)।
AFCAT - 2 Application Fee 2025: परीक्षा शुल्क
एएफसीएटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय (एनसीसी विशेष प्रवेश के लिए लागू नहीं) उम्मीदवीारों को 550 रुपये+ जीएसटी का परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए कोई नकद या चेक या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान भुगतान गेटवे के माध्यम से क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
AFCAT-2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डेट
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 7 अगस्त 2025 को 5 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। यदि उम्मीदवार को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं होता है या वह वेबसाइट से इसे डाउनलोड करने में सक्षम नहीं है, तो उसे C-DAC, पुणे में AFCAT क्वेरी सेल (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) से पूछताछ करनी होगी। ईमेल क्वेरी afcatcell@cdac.in पर भेजी जा सकती हैं।
AFCAT-2 Exam Dates 2025: परीक्षा तिथि
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। 25 अगस्त का दिन रिजर्व होगा। परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और यह केवल अंग्रेजी में होगी।
एएफकैट 2025 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वहीं बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
AFCAT-2 2025: चयन प्रक्रिया
एएफसीएटी लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एसएसबी साक्षात्कार, साइकोलॉजी टेस्ट, चिकित्सा परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची की तैयारी के लिए आगे बढ़ेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा