Santosh Kumar | March 8, 2024 | 03:16 PM IST | 1 min read
एएफसीएटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Download
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT Result 2024) चरण 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर एएफसीएटी परिणाम 2024 चेक कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार को ईमेल आईडीऔर पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि एएफसीएटी परीक्षा 16 फरवरी, 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन का लक्ष्य 317 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 से 30 दिसंबर, 2023 तक खोली गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद AFCAT 1 Result 2024 की जांच कर सकते हैं-
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट के कटऑफ अंक 137 है। परीक्षा प्राधिकरण परिणामों के साथ IAF AFCAT Scorecard 2024 भी जारी कर दिया है। इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।