AFCAT 1 admit card 2024: आईएएफ ने एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड किया जारी, 16 फरवरी से परीक्षा होगी आयोजित
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 01:48 PM IST | 1 min read
भारतीय वायु सेना ने 30 जनवरी को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए 30 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) के 317 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
एएफसीएटी 1 2024 एग्जाम 16 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। एएफसीएटी 1 2024 एग्जाम में चयनित उम्मीदवारों को एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड (एएफएसबी) साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आमंत्रित करेगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एएफसीएटी 1 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे मेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत पडे़गी।
एएफसीएटी 1 2024 एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने या किसा अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्प लाइन नंबर 020-25503105 या 020-25503106 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ईमेल आईडी afcatcel@cdac.in पर मेल कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
एएफसीएटी 2024 एडमिट कार्ड: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों की मदद से एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होम पेज पर "उम्मीदवार लॉगिन" टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फिर ‘AFCAT 2024 एडमिट कार्ड’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब डिस्प्ले पर हॉल टिकट दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के अलावा सरकारी आईडी जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड व वोटर आईडी ले जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त दो पासपोर्ट साइज फोटो और नीला व काला बॉलपॉइंट पेन ले जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम