AAI Admit Card 2026: एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड जारी, 21 और 26 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 04:48 PM IST | 2 mins read
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विज्ञापन संख्या-12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अपना एएआई कॉल लेटर 2026 जांच सकते हैं।
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण उपलब्ध है।
मैनेजर एवं जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एएआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।
Also read CGSSB Teacher Exam 2026 Postponed: सीजीएसएसबी शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “अलग-अलग फील्ड में मैनेजर और जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।” किसी भी प्रश्न के लिए cgrs.ibps.in पर संपर्क करें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 389 पदों को भरा जाएगा।
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येग प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे, जिनमें भाग-1 में जनरल एप्टीट्यूड और भाग-2 में संबंधित विषय के प्रश्न होंगे।
AAI Manager and Junior Executive Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RMS СЕT 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को
कुल 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) हैं, जो हिमाचल प्रदेश की शिमला पहाड़ियों में चैल, राजस्थान में अजमेर और धौलपुर तथा कर्नाटक में बेलगाम व बेंगलुरु में स्थित हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार