West Bengal Paper Leak: पश्चिम बंगाल में तीसरा पेपर लीक मामला, 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल
Santosh Kumar | February 6, 2024 | 01:10 PM IST | 1 min read
वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी ने खबर की जानकारी दी और बताया कि तीन अभ्यर्थियों को पूरी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पेपर लीक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। बंगाल में 10वीं कक्षा की परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को बंगाली और अंग्रेजी के बाद इतिहास के प्रश्नपत्र की तस्वीरें लीक हो गई हैं।
वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी ने इस खबर की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीन अभ्यर्थियों को पूरी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उन्हें अपने मोबाइल फोन में प्रश्नपत्रों की तस्वीरें लेते पकड़ा गया, जिसे उन्होंने परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद व्हाट्सएप पर लीक कर दिया।
उन्होंने कहा, "मालदा जिले के दो स्कूलों से संबंधित तीन उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र की शीट के क्यूआर कोड को चोरी से धुंधला करने की कोशिश की थी लेकिन फिर भी वे पकड़े जाने से बच नहीं सके। जिसके चलते उन पर ये कार्रवाई की गई।"
पीटीआई के हवाले से खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के पिछले 2 दिनों में West Bengal Paper Leak मामले में कुल 14 अभ्यर्थियों को सजा दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 12 अभ्यर्थियों को दंडित किया गया है। वहीं, दो उम्मीदवारों को 2 फरवरी को बंगाली प्रश्न पत्र लीक (West Bengal Paper Leak) करने के आरोप में दंडित किया गया है।
अगली खबर
]IAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी; 11 फरवरी तक करें अप्लाई
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल किए गए हैं। जिनमें से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल फिटनेस टेस्ट व एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल