Saurabh Pandey | May 9, 2025 | 11:52 AM IST | 1 min read
WBJEE 2025 का परिणाम जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट लिंक wbjeeb.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
Predict your college admission chances with WBJEE expected scores based on Seat Type, Caste, category, quota and other key admission factors.
Try Now
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in के माध्यम से अपनी WBJEE 2025 उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
WBJEE 2026: College Predictor | QP's: Physics | Chemistry | Maths
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Also See: Top 50 Engineering Colleges in West Bengal
Admission Alert : Amity University, Kolkata | UEM Kolkata | Adamas University
उम्मीदवार अब आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करके WBJEE 2025 अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
WBJEE 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 11 मई है। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
परीक्षा अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करने के बाद WBJEE फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेंगे। WBJEE 2025 रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट 2025 जून 2025 में घोषित किया जा सकता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए WBJEE काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह एक पेन और पेपर आधारित परीक्षा थी, जो दो शिफ्ट में हुई थी- पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।