Santosh Kumar | April 23, 2025 | 02:19 PM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई 2025 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और आवश्यक निर्देश शामिल है। परीक्षा देश भर में 100 से अधिक केंद्रों पर होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 23 अप्रैल को एनसीएचएम जेईई 2025 (नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। एनटीए द्वारा एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा सिटी स्लिप 19 अप्रैल को जारी की गई।
एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक बार (एक शिफ्ट में) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो और कुछ अन्य विवरण शामिल हैं।
जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को बीएससी होटल मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए एनसीएचएम जेईई के एडमिट कार्ड से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। एनटीए ने कहा है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि में बदलाव नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति सुरक्षित रखें।
Also readNCHM JEE 2025 City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी, परीक्षा 27 अप्रैल को
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनसीएचएम जेईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें दिए गए विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं।