VMOU: दिसंबर सत्रांत परीक्षा के लिए डिफॉल्टर फॉर्म भरने और परीक्षा केंद्र बदलने की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 02:00 PM IST | 2 mins read
वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए डिफॉल्टर आवेदन फॉर्म भरने और परीक्षा केंद्र शहर बदलने की अंतिम तिथि को 16 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दिया है।
नई दिल्ली :
वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा में बैठने के इच्छुक डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पूर्व परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे ऐसे विद्यार्थी, जिनके कार्यक्रम की अधिकतम अवधि अभी शेष है, वे थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे अब विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
परीक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 30 नवंबर 2026 के बाद आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए पात्र छात्रों को इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, थ्योरी प्रश्न-पत्र, प्रोजेक्ट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। परीक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्देश
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में विश्वविद्यालय ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए विशेष नियम तय किए हैं, जिनके आवेदन प्रैक्टिकल शिविर शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रीय केंद्र पर जमा कराने होंगे-
एमएससी (न्यू स्कीम) - जुलाई 2020 या उसके बाद के प्रवेश सत्रों में एमएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान) कार्यक्रमों में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल डिफॉल्टर आवेदन शुल्क सहित ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
एमएससी (भूगोल) - इस कार्यक्रम के सभी नियमित और डिफॉल्टर विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा पूर्व की भांति केवल क्षेत्रीय केंद्र जयपुर द्वारा ही आयोजित की जाएगी।
बीएससी पाठ्यक्रम - बीएससी, बीएससी (लेटरल) और बीएससी (एडिशनल) के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, भूगोल, सीएस और आईटी विषयों के डिफॉल्टर विद्यार्थी प्रैक्टिकल शिविर शुरू होने से पहले शुल्क सहित ऑफलाइन आवेदन संबंधित क्षेत्रीय केंद्र पर जमा कराएंगे। एक बार प्रैक्टिकल डिफॉल्टर फॉर्म भरने के बाद इन छात्रों को परीक्षा शहर बदलने की अनुमति नहीं होगी।
अन्य सभी प्रैक्टिकल विषयों के लिए
अन्य सभी प्रैक्टिकल विषयों -जैसे एमए, एमएससी, बीसीए, एमसीए, बीए, पीजीडीसीए, डीवाईएस और होम साइंस आदि के लिए डिफॉल्टर परीक्षा के केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रैक्टिकल परीक्षा के शहर में परिवर्तन की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, एम.ए. (मनोविज्ञान) के प्रैक्टिकल शिविर या प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शहर बदलने की अनुमति नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी