VITREE 2025 Admit Card: वीआईटीआरईई एडमिट कार्ड vit.ac.in पर जारी, 7 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 5, 2024 | 06:32 PM IST | 2 mins read
वीआईटीआरईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने आज यानी 5 दिसंबर को वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एग्जामिनेशन 2025 (VITREE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट vit.ac.in के माध्यम से वीआईटीआरईई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
वीआईटीआरईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। वीआईटीआरईई 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और छात्रों के लिए परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश जैसे विवरण शामिल हैं।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एग्जामिनेशन 2025 परीक्षा 7 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। वीआईटीआरईई 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए VITREE 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। वीआईटीआरईई हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
वीआईटीआरईई एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जानी चाहिए, अन्यथा अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्रवेश के लिए VITREE व्यक्तिगत साक्षात्कार राउंड 14 दिसंबर को होगा।
VITREE Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके VITREE 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in पर जाएं।
- VITEEE 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- VITEEE 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार