Valmiki Jayanti Holiday: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कल उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Santosh Kumar | October 6, 2025 | 04:11 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होने कहा कि हर मंदिर में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कल उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने इस जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। यह अवकाश संस्कृत साहित्य के प्रथम कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती को समर्पित है।
5 अक्टूबर को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कई कार्यक्रम, जुलूस और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाग लेंगी।
दिल्ली-यूपी में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अवसर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर है। बयान में कहा गया है कि मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
दिल्ली में, शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने इस साल की शुरुआत में जारी अपने आधिकारिक कैलेंडर में वाल्मीकि जयंती की छुट्टी शामिल की थी। दिल्ली सरकार ने पुष्टि की है कि इस अवसर पर मंगलवार को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
इसी तरह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "भगवान वाल्मीकि की जयंती 7 अक्टूबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।"
उन्होने कहा कि हर मंदिर में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। यह दिन श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वाल्मीकि जयंती आश्विन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 7 अक्टूबर को है।
अगली खबर
]BSEB Exams 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र secondary.biharboardonline.com (कक्षा 10वीं के लिए) और seniorsecondary.biharboardonline.com (कक्षा 12वीं के लिए) पर उपलब्ध हैं। बीएसईबी ने 2027 की मैट्रिक परीक्षा के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार