Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 06:29 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को आरएसएसबी फॉरेस्टर पीईटी सेंटर पर सत्यापन के लिए मूल फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रवेश पत्र लाना होगा।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल (RSSB) ने आज वनपाल (Forester) सीधी भर्ती 2026 के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरएसएसबी फॉरेस्टर पीएसटी 2026 शेड्यूल के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 26 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक दिवस में सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा।
पद चाल परीक्षण प्रत्येक पीईटी तिथि से एक दिन पहले सुबह 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। आरएसएसबी फॉरेस्टर फिजिकल टेस्ट शेड्यूल 2026 पीडीएफ में संभाग का नाम, जिला, अभ्यर्थियों की संख्या, चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और पद चाल टेस्ट व फिजिकल टेस्ट के लिए निर्धारित तिथि, समय व स्थान जांच सकते हैं।
राजस्थान वनपाल शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए कुल 1413 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी/ पीएसटी के लिए सफल उम्मीदवारों को रोल नंबर के साथ अंकित संभाग मुख्यालय में निर्धारित तिथि व समय और परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा। इसमें शामिल नहीं होने अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीईटी और पीएसटी परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है। इस टेस्ट में सफल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, फिजिकल टेस्ट में भाग नहीं लेने वाले कैंडिडेट की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।” अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए मूल फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। पदचाल के लिए जूते आदि की व्यवस्था अभ्यर्थी को स्वयं करनी होगी। निर्धारित समय के बाद उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को पदचाल में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी फॉरेस्टर फिजिकल टेस्ट 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं: