Trusted Source Image

RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर-की जारी, 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे चैलेंज

Santosh Kumar | October 16, 2026 | 05:39 PM IST | 1 min read

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की देखने और उस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू हो गई है। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न, विकल्प या आंसर की के संबंध में 25 अक्टूबर की रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की देखने और उस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू हो गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की देखने और उस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू हो गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर के पद के लिए आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा सीईएन 03/2026 के तहत 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके अपने प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए उत्तर और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की देखने और उस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू हो गई है। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न, विकल्प या आंसर की के संबंध में 25 अक्टूबर की रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

इस समय-सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क और लागू बैंक सर्विस चार्ज देना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

Also readUPSSSC Inter Level Notification 2026: यूपी इंटर-लेवल मेन्स अधिसूचना 1,784 पदों के लिए जारी, आवेदन डेट जानें

RRB Section Controller Answer Key 2026: आंसर-की कैसे देखें?

यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाएं और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।

वहां से वे आसानी से प्रश्न, अपने उत्तर और आंसर की देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

सीबीटी के बाद, अगले चरणों में कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं। बिना किसी ठोस आधार या सहायक दस्तावेज़ी सबूत के दी गई आपत्तियों को खारिज कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]