Uttarakhand Police Recruitment 2024: उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्ला
Saurabh Pandey | February 20, 2024 | 09:55 AM IST | 1 min read
यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 के लिए 18 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर (सिविल,इंटेलीजेंस) फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर पुरुष (पीएस,आईआईबी) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा आज यानी 20 फरवरी 2024 को समाप्त हो रही है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर रात 11:59 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर केवल एक बार ही पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सुरक्षित रखना होगा। गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवार का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
UKPSC SI Recruitment रिक्तियों की संख्या
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर के 222 पदों पर भर्तियां की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- सब इंस्पेक्टर - 108 पद
- गुल्मनायक (पुरुष) (पीएसी,आईआरबी) 89 पद
- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला) 25 पद
UKPSC SI Recruitment 2024 आयु सीमा
यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक (पुरुष) (पीएसी,आईआरबी),अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
UKPSC SI Vacancy 2024 परीक्षा विवरण
उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2024 लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षार्थियो को आवंटित परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर सही समय पर जारी की जाएगी। इसकी जानकारी दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।
अगली खबर
]NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी दिन आज, nbe.edu.in से करें आवेदन
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी दिन है। nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। neet mds 2024, neet mds 2024 date, neet 2024,neet mds,neet mds 2024 form, neet mds 2024 registration
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी