Uttarakhand NMMS 2025: उत्तराखंड एनएमएमएस पंजीकरण scert.uk.gov.in पर शुरू, 6 नवंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | October 18, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड एनएमएमएस पंजीकरण के लिए आवेदक के माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 18 अक्टूबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट, scert.uk.gov.in के माध्यम से उत्तराखंड एनएमएमएस के लिए आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं।
उत्तराखंड एनएमएमएस 2025 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2024 तक है। पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एससीईआरटी हर साल एनएमएमएस परीक्षा आयोजित करता है।
Uttarakhand NMMS 2025: परीक्षा तिथि
उत्तराखंड एनएमएमएस 2025 परीक्षा 23 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित होने वाली है। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक होग।
Uttarakhand NMMS 2025: कुल छात्रवृत्तियां
आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर कुल 1,00,000 छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,048 छात्रवृत्तियां उत्तराखंड के छात्रों के लिए आवंटित की गई हैं। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के चयनित छात्रों को वार्षिक भुगतान ब्रिज सिस्टम (एपीबीएस) के माध्यम से 1,000 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति एक राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी।
Uttarakhand NMMS 2025: पात्रता
छात्रों को उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों (केंद्रीय और आवासीय स्कूलों को छोड़कर), स्थानीय निकाय स्कूलों या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में संस्थागत शिक्षार्थी के रूप में नामांकित होना चाहिए। छात्रों को कक्षा 7 की वार्षिक परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
उत्तराखंड एनएमएमएस पंजीकरण के लिए आवेदक के माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Also read JEE Main 2025 Exam डेट Live: जेईई मेन 2025 एग्जाम डेट जल्द, परीक्षा कैलेंडर, पैटर्न, सिलेबस जानें
Uttarakhand NMMS 2025: परीक्षा पैटर्न
उत्तराखंड एनएमएमएस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 मेंटल एबिलिटी पर आधारित होगा, जिसमें 90 प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 2 शैक्षिक अभिवृत्ति टेस्ट है, जिसमें 90 प्रश्न ( इतिहास, भूगोल , अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, पीसीबी) शामिल होंगे। उत्तराखंड एनएमएमएस परीक्षा 2025 में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार