Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण शुरू, रिजल्ट 17 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 07:31 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 और 2 में सीट न पाने वाले उम्मीदवार भी राउंड-3 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) की ओर से उत्तराखंड राज्य केंद्रीकृत काउंसलिंग नीट यूजी 2025 के तहत राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। नीट यूजी 2025 में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hnbumu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण शुल्क और धरोहर धनराशि केवल ऑनलाइन माध्यम में जमा कर सकते हैं। उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर, 2025 को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राउंड 1 व 2 में प्रवेशित छात्र तृतीय चरण में सीट अपग्रेडेशन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, नीट यूजी 2025 उत्तराखंड राज्य केंद्रीकृत काउंसलिंग के प्रथम/ द्वितीय चरण के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सुरक्षा शुल्क जब्ती के साथ 14 अक्टूबर तक सीट छोड़ने की अनुमति है।
उत्तराखंड NEET UG काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 और राउंड-2 में पंजीकृत, परंतु सीट आवंटन से वंचित रहे उम्मीदवार राउंड-3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रथम या द्वितीय चरण की काउंसलिंग में पंजीकरण नहीं कराने वाले उम्मीदवार भी उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025 Round 3: काउंसलिंग शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार उत्तराखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
1- नए अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क/ सुरक्षा शुल्क का भुगतान, फॉर्म भरना, विकल्प भरना और लॉक करना 2- पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों और सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण शुल्क/ सुरक्षा शुल्क का भुगतान किए बिना ऑनलाइन पुन: पंजीकरण, फॉर्म भरना, विकल्प भरना और लॉक करना 3- केवल तृतीय चरण के नए पंजीकृत और पुन: पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना |
6 से 14 अक्टूबर, 2025
(शाम 4:00 बजे तक) |
| राउंड-1 और 2 की प्रवेशित सीट को सरेंडर/वापसी/त्यागने की अंतिम तिथि (सुरक्षा शुल्क जब्ती के साथ) | 14 अक्टूबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| डाटा प्रोसेसिंग | 15 से 16 अक्टूबर, 2025 |
| रिजल्ट | 17 अक्टूबर, 2025 |
| आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल