Uttarakhand Anganwadi Recruitment 2025: उत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, wecduk.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | January 7, 2025 | 06:41 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की चयन सूची अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर भरी गई सूचना के आधार पर बनेगी। अभ्यर्थियों द्वारा गलत अथवा अपूर्ण सूचना दिए जाने के कारण आवेदन निरस्त होने अथवा अन्य त्रुटि होने की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के 6,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों wecd.uk.gov.in तथा wecduk.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 है।
इस भर्ती के अंतर्गत 6,185 पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं और 374 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए होंगे। इन पदों के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। किसी एक आंगनवाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर नहीं की जाएगी।
उत्तराखंड में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की चयन सूची अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर भरी गई सूचना के आधार पर बनेगी। अभ्यर्थियों द्वारा गलत अथवा अपूर्ण सूचना दिए जाने के कारण आवेदन निरस्त होने अथवा अन्य त्रुटि होने की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
Uttarakhand Anganwadi Recruitment 2025: आयुसीमा
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Uttarakhand Anganwadi Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थान में न्यूनतम इंटरमीडिएट अथवा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Uttarakhand Anganwadi Recruitment 2025: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- उपजिलाधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की प्रति
- पद आरक्षित होने की स्थिति में सक्षम स्तर द्वारा जारी जाती प्रमाण पत्र
- स्नातक एवं परास्नातक की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- वरीयता श्रेणी संबंधित प्रमाण पत्र (जो भी लागू हो)
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा