UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट uptac.admissions.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 27, 2024 | 04:02 PM IST | 2 mins read
यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 3 के परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए गए थे। बीटेक छात्रों के लिए यूपीटीएसी सीट आवंटन जेईई मेन्स में उनके प्रदर्शन, प्रवेश परीक्षा, सीटों की उपलब्धता और चुनी गई प्राथमिकता पर आधारित है।
नई दिल्ली : डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2024 के राउंड 4 का सीट आवंटन रिजल्ट आज यानी 27 अगस्त को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीटेक राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।
यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों को सीट स्वीकृति शुल्क 29 अगस्त तक जमा करना होगा।
UPTAC Counselling 2024: सीट स्वीकृति शुल्क
यूपीटीएसी 2024 काउंसलिंग राउंड 4 में अपनी सीट पक्की करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 20,000 रुपये, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 12,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूपीटीएसी काउंसलिंग पोर्टल 2024 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना जेईई मेन आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। केवल वैध जेईई मेन स्कोर 2024 वाले आवेदक ही यूपीटीएसी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। UPTAC 2024 सीट आवंटन राउंड 4 चॉइस फिलिंग पूरा होने के बाद यूपीटेक सीट आवंटन परिणाम घोषित किया गया है। यूपीटीएसी काउंसलिंग दो अतिरिक्त स्पॉट प्रवेश के साथ पांच राउंड में आयोजित की जाती है।
यूपीटीएसी काउंसलिंग राउंड 3 के परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए गए थे। बीटेक छात्रों के लिए यूपीटीएसी सीट आवंटन जेईई मेन्स में उनके प्रदर्शन, प्रवेश परीक्षा, सीटों की उपलब्धता और चुनी गई प्राथमिकता पर आधारित है।
यूपीटीएसी काउंसलिंग 2024 बीटेक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है और इस साल सभी कॉलेजों, पाठ्यक्रमों, श्रेणियों और कोटा में कुल 87,389 सीटें उपलब्ध हैं। साथ ही, एकेटीयू ने पूरा UPTAC 2024 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। काउंसलिंग के 5 राउंड और 1 स्पेशल राउंड होगा।
Also read NEET PG Cut-Off 2024: नीट पीजी कैटगरीवाइज कट-ऑफ पर्सेंटाइल जानें, सितंबर में शुरू होगी काउंसलिंग
UPTAC Counselling 2024: सीट आवंटन डाउनलोड का तरीका
- यूपीटीएसी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
- अब होमपेज पर सीट अलॉटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपनी सीट आवंटन चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद सीट आवंटन की एक प्रति अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल