UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक राउंड 2 चॉइस-फिलिंग uptac.admissions.nic.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | August 13, 2024 | 04:28 PM IST | 2 mins read
पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग ऑनलाइन पूरा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यूपीटेक 2024 बी.टेक काउंसलिंग के लिए राउंड 2 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश के लिए विकल्प भर सकते हैं। यूपीटेक बी.टेक राउंड 2 चॉइस फिलिंग विंडो कल यानी 14 अगस्त तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।
पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग ऑनलाइन पूरा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, यूपीटेक उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर 15 अगस्त को राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा।
UPTAC Counselling 2024: स्वीकृति शुल्क 19 अगस्त तक
उम्मीदवारों को यूपीटेक सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए, अभ्यर्थियों को 19 अगस्त तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को यूपीटेक सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए, उम्मीदवारों को 19 अगस्त तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। उनके पास उसी तिथि तक अपनी सीट वापस लेने का विकल्प भी होगा।
यूपीटेक काउंसलिंग 2024 छह राउंड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर यूपीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं। यूपीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी और सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को जारी किया जाएगा।
Also read UPTAC Seat Allotment Result 2024: यूपीटेक राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट uptac.admissions.nic.in पर जारी
UPTAC Counselling 2024: चॉइस फिलिंग प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीटेक काउंसलिंग 2024 विकल्प भरने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Online Choice Filling for B.Tech. Counselling 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई (मेन) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- पोर्टल पर साइन इन करके यूपीटेक राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करें।
- विवरण की जांच करके पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा