UPSSSC Technical Assistant Group C 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें फीस
Abhay Pratap Singh | July 20, 2026 | 05:31 PM IST | 2 mins read
पीईटी 2025 स्कोर के माध्यम से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से प्राविधिक सहायक (Technical Assistant) ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी 2026 मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा।
अनारक्षित व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये तथा एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। यूपीएसएसएससी मेन्स फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
पीईटी 2025 स्कोर के माध्यम से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Technical Assistant Group C Mains Exam Fee Payment 2026: शुल्क भुगतान
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- ‘मेन एग्जाम फी डिपॉजिट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल