Trusted Source Image

UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा 2 अगस्त को

Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 03:47 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2026 एग्जाम दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो-दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
यूपीएससी सीएमएस 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीएमएस 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS Exam) 2026 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आयोग की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2026 एग्जाम 2 अगस्त को दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी सीएमएस 2026 पेपर-1 का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-2 का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएससी सीएमएस 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाने हैं। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readBPSC 72nd Prelims Postponed: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट जल्द

यूपीएससी सीएमएस 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगा। दोनों पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2026 एग्जाम के माध्यम से कुल 1358 पद भरे जाएंगे, जिसमें एमओ के 864, एडीएमओ के 450, जीडीएमओ के 14 और जीडीएमओ ग्रेड-2 के 30 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम और पर्सनॉलिटी टेस्ट चरण को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSC CMS 2026 Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी सीएमएस 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsconline.nic.in/login पर जाएं।
  • फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications