UPSSSC Stenographer Result 2024: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी; कट-ऑफ अंक जानें
Abhay Pratap Singh | October 8, 2024 | 09:29 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन 09-परीक्षा/2023 के अंतर्गत आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेडर और वेरीफिकेशन कोड को लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। आयोग ने स्टेनोग्राफर रिजल्ट के साथ ही पीईटी-2022 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी किए हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 277 (सामान्य चयन 277 + विशेष चयन 44) पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में आयोग द्वारा पूर्व में विज्ञापित पदों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) के कुल 56 (सामान्य चयन 42 + विशेष चयन 14) पदों को भी उक्त विज्ञापन के अंतर्गत शामिल किया गया था।
नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने व परीक्षा तिथि के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Cut Off Marks 2024: कट-ऑफ अंक
उम्मीदवार नीचे श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:
- सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ - 59.98
- अनुसूचित जाति के लिए कटऑफ - 54.30
- अनुसूचित जनजाति के लिए कटऑफ - 35.33
- ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ - 59.98
- ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ - 59.98
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 09-Exam/2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर स्टेनोग्राफर परिणाम प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल