UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, आवेदन का कल अंतिम दिन
Santosh Kumar | January 24, 2025 | 03:58 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए, जिसकी स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और हिंदी स्टेनो की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का कल यानी 25 जनवरी को आखिरी दिन है। जो योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2024 से ही चल रहा है।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा और 4 गलत उत्तरों के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
UPSSSC Stenographer Vacancy: पात्रता, करेक्शन विंडो डेट
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही यूपी पीईटी 2023 परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास सीसीसी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
अभ्यर्थी को हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए, जिसकी स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और हिंदी स्टेनो की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो 1 फरवरी 2025 के बाद खुलेगी।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]CMAT 2025 Exam Guidelines: सीमैट परीक्षा का कल दो शिफ्ट में आयोजन; जानें एग्जाम गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
सीमैट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल