Santosh Kumar | January 24, 2025 | 03:04 PM IST | 2 mins read
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 25 जनवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 आयोजित करेगी। सीमैट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने परीक्षा के लिए सीमैट 2025 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। सीमैट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
CMAT 2027: Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
CMAT Prep: MCQ's | PYQ's | Last-minute tips to crack the exam | Current Affairs-June
CMAT 2027: Language Comprehension | General Awareness | Logical Reasoning | Quantitative Techniques
सीमैट हॉल टिकट 2025 एनटीए के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/CMAT पर उपलब्ध है। एनटीए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। सीमैट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। एनटीए ने सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 पहले ही जारी की है।
उम्मीदवारों को एनटीए सीमैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
सीमैट 2025 परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू प्रारूप में होंगे। सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे, और गलत उत्तर के लिए -1 अंक मिलेंगे। उम्मीदवारों को सीमैट 2025 परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों के साथ जाना चाहिए-
सीमैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-