UPSSSC PET 2026 Registration: यूपीएसएसएससी पीईटी पंजीकरण आज से शुरू, जानें पात्रता, शुल्क और डायरेक्ट लिंक

Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 07:52 AM IST | 2 mins read

यूपी पीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ओटीआर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 आवेदन लिंक 3 अगस्त को सक्रिय होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 3 अगस्त से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद 1 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यूपी पीईटी 2026 आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 8 सितंबर है।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, हाईस्कूल या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले कक्षा 10वीं परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

यूपी पीईटी 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

UPSSSC Preliminary Examination Test 2026: ओटीआर अनिवार्य

पीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 185 रुपये और एसएसी व एसटी को 95 रुपये का भुगतान करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। ऑनलाइन ओटीआर पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Also read UPSSSC Technical Assistant Exam City 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीईटी 2026 के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर में दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि अभ्यर्थी ओटीआर में संशोधन करना चाहते हैं तो उन्हें पीईटी के पंजीकरण से पहले ओटीआर में संशोधन करना होगा। ऑनलाइन ओटीआर पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी यूपी पेट 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे।”

पीईटी 2025 पंजीकरण संख्या के माध्यम से ओटीआर आवेदन पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 की पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाने के बाद अभ्यर्थी OTR एवं प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में उक्त विवरण संशोधित नहीं कर सकेंगे ।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC PET 2026 application form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर,'Live Advertisements' टैब पर विजिट करें।
  • इसके बाद, पीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]