Trusted Source Image

UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, upsssc.gov.in पर जल्द करें अप्लाई; पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | August 26, 2026 | 05:53 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की आखिरी तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है।

यूपी पीईटी 2026 स्कोरकार्ड की वैधता 3 साल के लिए होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पीईटी 2026 स्कोरकार्ड की वैधता 3 साल के लिए होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 1 सितंबर तक यूपी पीईटी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की आखिरी तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद ही यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे।

UPSSSC PET Exam 2026: पात्रता मानदंड

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Also readBCECEB Recruitment 2026: बिहार सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

यूपी पीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 185 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट को 95 रुपये और दिव्यांग श्रेणी के तहत आने वाले व्यक्तियों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को उनकी मूल कैटेगरी के अनुसार शुल्क देना होगा।

यदि ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो हेल्पलाइन नंबर 0522-2720814 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक किए गए आवेदनों में अंतिम सबमिट आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

UPSSSC PET 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘पीईटी 2026 - अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ओटीआर नंबर की मदद से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें
  • फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications