यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद; परीक्षा तिथि 28, 29 अक्टूबर
Alok Mishra | October 16, 2023 | 12:37 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023: उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, हर प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होता है।
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें
यूपीएसएसएससी पीईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा दो पालियों, सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और तर्क को जगह दी गई है। यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) यूपीएसएसएससी चयन प्रक्रिया 2023 का पहला चरण है। पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती इसके जरिए की जाएगी।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच