UPSSSC Mobile App 2025: यूपीएसएसएससी ने शुरू किया मोबाइल ऐप, परीक्षा से जुड़ी मिलेगी हर जानकारी
Saurabh Pandey | August 29, 2025 | 06:39 PM IST | 1 min read
आयोग ने पहली बार अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर परीक्षा जिलों की अग्रिम सूचना भेजी है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र इस ऐप के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक तौर पर अपना मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप से अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट, जैसे परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड, परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
यह एंड्रॉयड ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आगामी यूपीएसएसएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.Upsssc 2025.kotlintesting1 के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि आयोग के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2025, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी प्रश्नगत परीक्षा के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना इस एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड भी कर सकेंगे डाउनलोड
आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र मुख्य वेबसाइट पर जारी करने के बाद अभ्यर्थी आयोग की मुख्य वेबसाइट के साथ ही एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प
यूपीएसएसएससी पीईटी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, अभ्यर्थी निम्नलिखित माध्यमों से डाउनलोड कर सकेंगे -
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ से
- पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से
- गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी