UPSSSC Mains Exam Schedule 2025: यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा शेड्यूल विभिन्न पदों के लिए जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 09:02 AM IST | 2 mins read
आयोग ने नोटिस में कहा कि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला), जूनियर सहायक और आशुलिपिक के लिए मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती 2024 के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए मुख्य परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
UPSSSC Health Worker Mains Exam Date 2025: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024 के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर एडमिट कार्ड उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आयोग ने एक अन्य नोटिस में कहा कि, “यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय महिला के स्थान पर पुरुष अंकित करने वाले 43 अभ्यर्थियों में से आयोग द्वारा सुनवाई में अनुपस्थित 30 उम्मीदवारों का अभ्यर्थन निरस्त किए जाने तथा 13 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में महिला श्रेणी के अंतर्गत शामिल होने की अनुमति दी गई है।”
UPSSSC Junior Assistant Mains Exam Date 2025: जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,32,538 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
यूपीएसएसएससी ने आधिकारिक सूचना में कहा, “होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में विज्ञापित जूनियर सहायक के 65 पदों में से, क्षैतिज आरक्षण के तहत होमगार्ड स्वयंसेवकों और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित 16 पदों के लिए मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की संशोधित कटऑफ जारी कर दी गई है।”
UPSSSC Stenographer Mains Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा तिथि
विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराई जाएगी। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]HP News: हिमाचल के मंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को पाया अनुपस्थित, निलंबन का दिया आदेश
मंत्री ने स्कूल का ताले तुड़वाते हुए, स्कूली बच्चों से बातचीत करते हुए तथा अधिकारियों से शिक्षकों के बारे में पूछते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच