Trusted Source Image

JPSC CCSE 2026: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा पंजीकरण नोटिफिकेशन जारी, 31 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 08:50 PM IST | 2 mins read

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर समान अंक प्राप्त किए हैं, तो मुख्य (लिखित) परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। टाई होने की स्थिति में, अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 है।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Jpsc ccse 2026: आवेदन शुल्क

जेपीएससी सीसीएसई के लिए परीक्षा शुल्क अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1), पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति सहित / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है।

परीक्षा शुल्क क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/वॉलेट/भारत क्यूआर/यूपीआई के माध्यम से पेमेंट गेटवे द्वारा लिया जाएगा। जिससे संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जाएंगे।

Jpsc ccse 2026: शैक्षणिक योग्यता

जेपीएससी सीसीएसई भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

JPSC CCSE 2026: परीक्षा के चरण

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा, जो उम्मीदवार इसे पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Also read SBI CBO Notification 2026: एसबीआई सीबीओ नोटिफिकेशन 2273 पदों पर भर्ती के लिए जारी, 18 फरवरी तक करें आवेदन

JPSC CCSE 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए चयन सूची तैयार करते समय और इंटरव्यू के लिए मेरिट सूची तैयार करते समय आयोग द्वारा केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, जिनके कुल मिलाकर न्यूनतम 40% अर्हता अंक प्राप्त होंगे।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर समान अंक प्राप्त किए हैं, तो मुख्य (लिखित) परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। टाई होने की स्थिति में, अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्रेणी
न्यूनतम अर्हता अंक (Minimum Qualifying Marks)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं महिलाएं
32%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग
34%
पिछड़ा वर्ग
36.5%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
40%
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications