UPSSSC Lekhpal Exam 2026 LIVE: यूपी लेखपाल परीक्षा समाप्त; एनालिसिस, आंसर की, अपेक्षित कटऑफ, रिजल्ट डेट जानें
Santosh Kumar | May 21, 2026 | 12:03 PM IST | 2 mins read
परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, आयोग प्रोविजनल यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग-इन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC Lekhpal Exam 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 आज राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, यूपी लेखपाल भर्ती 2026 परीक्षा कुल 7,994 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
आयोग ने उम्मीदवारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया।
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026: यूपी लेखपाल आंसर-की जल्द
परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, आयोग प्रोविजनल यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग-इन करके यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अलावा, यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, यूपीएसएसएससी द्वारा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और लेखपाल रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
UPSSSC Lekhpal Result Date 2026: यूपी लेखपाल रिजल्ट अपडेट
यूपी लेखपाल रिजल्ट के साथ कट-ऑफ अंकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यूपीएसएसएससी रिजल्ट घोषणा के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। सफल उम्मीदवारों को लेखपाल के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी लेखपाल कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, औसत स्कोर और पदों की संख्या पर निर्भर करेगी। भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, ग्रामीण विकास और लेखपाल संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
UP Lekhpal Mains Exam 2026: 44 जिलों के 861 केंद्रों पर परीक्षा
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा राज्य के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर हो रही है। लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं।
आयोग द्वारा यह शॉर्टलिस्टिंग पीईटी (पीईटी) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है। लेखपाल परीक्षा से जुड़े अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
May 21, 2026 | 12:03 PM IST
UP Lekhpal 2026 Exam: यूपी लेखपाल भर्ती 2026 परीक्षा समाप्त
यूपी लेखपाल भर्ती 2026 परीक्षा कुल 7,994 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली।
May 21, 2026 | 11:51 AM IST
UPSSSC Lekhpal Mains Exam 2026: परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल
लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, 44 जिलों के 861 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
May 21, 2026 | 11:07 AM IST
UP Lekhpal Answer Key Date 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर-की कब आएगी?
परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, आयोग यूपी लेखपाल आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग-इन करके यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
May 21, 2026 | 10:44 AM IST
UP Lekhpal Recruitment 2026 Exam: दोपहर 12 बजे तक चलेगी परीक्षा
यूपी लेखपाल भर्ती 2026 परीक्षा कुल 7,994 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
May 21, 2026 | 10:43 AM IST
UPSSSC Lekhpal Exam 2026 Live Updates: यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा 2026 शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 आज राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]Rajasthan BSTC Exam 2026 LIVE: बीएसटीसी प्री डीएलएड शिफ्ट 1, 2 एनालिसिस जारी; आंसर की, कटऑफ जानें
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में प्रवेश कर चुके हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रोविजनल आंसर की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध