UPSSSC Junior Assistant 2024 Final Answer Key: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट फाइनल की जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 12:10 PM IST | 2 mins read
यूपी जूनियर असिस्टेंट रिवाइज्ड आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट फाइनल की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी जूनियर असिस्टेंट रिवाइज्ड आंसर की की मास्टर सेट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
UPSSSC Junior Assistant Revised Answer Key 2026: परीक्षा तिथि
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2 फरवरी को वेबसाइट पर जारी की गयी थी। प्रोविनजल उत्तर कुंजी पर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ 3 फरवरी, 2026 को आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज कराने के लिए लिंक सक्रिय की गई थी।
यूपी जूनियर असिस्टेंट 2024 प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी तैयार और जारी की गई है। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लागू शुल्क भी लिया गया था। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2024 रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2702 जूनियर सहायक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Junior Assistant Final Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखइत चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएसी जूनियर असिस्टेंट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- जूनियर सहायक संशोधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- इसे जांचें और अंकन योजना की मदद से संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार