UPSSSC FSL Recruitment 2026: यूपी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read

यूपी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में 208 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी एफएसएल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है।

जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, वे आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे तय शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। चयन प्रक्रिया में PET-2025 के नॉर्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची तैयार करना शामिल होगा।

UPSSSC FSL Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC FSL Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
कुल
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
वैज्ञानिक सहायक
134
54
28
02
37
13
वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन)
13
-
-
05
02
06
प्रयोगशाला सहायक
56
23
12
01
15
05
प्रयोगशाला सहायक (विशेष चयन)
05
-
-
02
00
03
कुल योग
208
77
40
10
54
27

UPSSSC FSL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित
00
25.00
25.00
अन्य पिछड़ा वर्ग
00
25.00
25.00
अनुसूचित जाति
00
25.00
25.00
अनुसूचित जनजाति
00
25.00
25.00

Also read UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, 2 अगस्त को परीक्षा

UPSSSC FSL Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी एफएसएल लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा समय अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी, जो उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]