UPSSSC ETO 2023 Final Result: यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी का अंतिम चयन परिणाम जारी, 155 अभ्यर्थी चयनित
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 01:27 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ईटीओ 2023 फाइनल रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कटऑफ अंक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2023, नेत्र परीक्षण अधिकारी (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा के अंतर्गत अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी आई टेस्टिंग ऑफिसर फाइनल रिजल्ट में कुल 157 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 155 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
यूपी नेत्र परीक्षण अधिकारी अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। यूपीएसएसएससी ईटीओ 2023 फाइनल रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कटऑफ अंक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी अंतिम परिणाम में कुल चयनित 155 कैंडिडेट में से अनारक्षित श्रेणी के 108, अनुसूचित जनजाति के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के 30 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15 उम्मीदवार शामिल हैं। दिव्यांग श्रेणी के तहत उपश्रेणी-HH के 2 पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रह गए हैं।
UPSSSC Eye Test Officer 2023 Final Result: कैसे डाउनलोड करें
यूपी ईटीओ 2023 फाइनल रिजल्टडाउनलोड करने के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन खोजें। अब, नेत्र परीक्षण अधिकारी अंतिम परिणाम लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट में अपना रोल नंबर सहित अन्य विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
UPSSSC Eye Test Officer 2023 Cutoff: कैटेगरी-वाइज कटऑफ
नेत्र परीक्षण अधिकारी के पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता /अभिलेख परीक्षण के बाद अंतिम चयन के लिए कैटेगरीवाइड अभ्यर्थियों का कट-ऑफ नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक | अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 42.50 | 3-08-1988 |
| अनुसूचित जनजाति | 26.75 | 1-07-1983 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 40.75 | 15-07-1987 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 31.75 | 15-01-1987 |
अगली खबर
]JEE Exam 2025: दिल्ली एचसी की खंडपीठ ने एनटीए के खिलाफ याचिका खारिज करने के एकल पीठ का आदेश सुरक्षित रखा
एकल पीठ ने राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (एनएफसीएल) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार किया और दोनों आवेदकों में से प्रत्येक पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच