UPSSSC Admit Card 2025: यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड ड्राफ्टमैन और स्ट्रेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | November 13, 2025 | 11:28 AM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि, यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2023, नक्शानवीस व मानचित्रक (ड्राफ्टमैन) मुख्य परीक्षा और विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा 2023, आशुलिपिक (स्ट्रेनोग्राफर) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन एंड कार्टोग्राफर एडमिट कार्ड और यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 12 नवंबर, 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।”
UPSSSC Draftsman and Cartographer Admit Card 2025: परीक्षा कार्यक्रम
यूपीएसएसएससी ड्राफ्टमैन एंड कार्टोग्राफर मुख्य परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लखनऊ जनपद में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 283 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी को वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 Out: परीक्षा तिथि
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लखनऊ जिले में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 333 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Draftsman and Stenographer Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी ड्राफ्टमैन एडमिट कार्ड 2025 और यूपी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement’ पर क्लिक करें।
- अब, ड्राफ्टमैन एवं एंड कार्टोग्राफट / स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT JAM 2026 Correction Window: आईआईटी जैम करेक्शन विंडो आज होगी बंद, सुधार के चरण और डायरेक्ट लिंक जानें
उम्मीदवारों को जैम 2026 आवेदन पत्र में बदलाव से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांचने कर लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी त्रुटि के कारण आवेदन अस्वीकार न किया जाए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल