Trusted Source Image

UPSRTC Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी में महिला बस कंडक्टर के 2584 पदों पर निकली भर्ती, पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।

यूपी महिला बस कंडक्टर भर्ती 2026 रोजगार मेला के माध्यम से आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी महिला बस कंडक्टर भर्ती 2026 रोजगार मेला के माध्यम से आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला परिचालक (Bus Conductor) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में संविदा पर 2,584 महिला बस कंडक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोजगार मेलों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

UP Mahila Bus Conductor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

केवल महिला कैंडिडेट ही भाग ले सकेंगी। अभ्यर्थी भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही, सीसीसी (CCC) का पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

UPSRTC Mahila Parichalak 2026: आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपीएसआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

UPSRTC Female Bus Conductor 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया -

रोजगार मेला के माध्यम से आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंध कार्यालय/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाकर सेवायोजना पंजीकरण कर लेना चाहिए।

Also readयुवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा, रोजगार उपलब्ध कराने में रही विफल - पूर्व सीएम अखिलेश यादव

UPSRTC Female Conductor Recruitment 2026: वेतनमान व अन्य सुविधाएं

चयनित महिला कैंडिडर को प्रति किमी 2.16 रुपये का भुगतान दिया जाएगा। 22 दिन या 5,000 किलो मीटर पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ई-पास, निःशुल्क यात्रा पास और रात्रि भत्ता भी मिलेगा।

UPSRTC Women Mahila Parichalak Rojgar Mela 2026: रोजगार मेला कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपीएसआरटी महिला बस कंडक्टर महिला भर्ती के लिए रोजगार मेला कार्यक्रम नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

जिले का नामरोजगार मेला तिथि
सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज25 मार्च 2026
गाजियाबाद, अलीगढ़, बेरली, अयोध्या, वाराणसी28 मार्च, 2026
मेरठ, इटावा, हरदोई, देविपाटन, आजमगढ़30 मार्च, 2026
लखनऊ, नोएडा, मुरादाबाद, आगरा, गोरखपुर1 अप्रैल, 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications