UPSC Results 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 फाइनल रिजल्ट घोषित, वैभव कुमार रहे टॉपर; सीएपीएफ के नतीजे भी जारी
Santosh Kumar | October 10, 2025 | 06:02 PM IST | 1 min read
यूपीएससी द्वारा 13 अप्रैल को आयोजित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 735 उम्मीदवारों ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा-1, 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएससी परिणाम अब पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ में उपलब्ध हैं।
UPSC Results 2025: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। ई-प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र, डीएएफ की हार्ड कॉपी और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
यूपीएससी द्वारा 13 अप्रैल को आयोजित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 735 उम्मीदवारों ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। पाठ्यक्रम शुरू होने के संबंध में जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UPSC NDA, NA 1 Final Result 2025: टोपर्स की सूची
यूपीएससी एनडीए एनए 1 अंतिम परिणाम में शीर्ष 20 उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
|
क्रम संख्या |
रोल नंबर |
नाम |
|---|---|---|
|
1 |
1440197 |
वैभव कुमार |
|
2 |
1450366 |
दीपांशु |
|
3 |
1442870 |
अभिषेक कुमार |
|
4 |
1940759 |
विश्व कृष्णमूर्ति गणेश |
|
5 |
2443407 |
महादेव के नायर |
|
6 |
0341047 |
दृश्या एच ए |
|
7 |
3553047 |
युवराज प्रताप सिंह |
|
8 |
1142787 |
रानविजय सिंह राठौर |
|
9 |
1446493 |
कृष्णा सालगोत्रा |
|
10 |
1446020 |
कुणाल |
|
11 |
0248497 |
मनस दुबे |
|
12 |
0941461 |
रोहित कुमार प्रुस्टी |
|
13 |
0850941 |
गुनीत सिंह |
|
14 |
0855220 |
मोहित कुमार |
|
15 |
3542799 |
चंदा कुमारी |
|
16 |
1443217 |
ईशांत चौहान |
|
17 |
2442460 |
राहुल चौधरी |
|
18 |
6650942 |
यशराज पंडितराव पाटिल |
|
19 |
0854019 |
लेख वशिष्ठा |
|
20 |
3549747 |
आदित्य शर्मा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल