UPSC IFS Mains Admit Card 2024: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट 14 नवंबर को होगा जारी, परीक्षा तिथि, गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | November 11, 2024 | 04:51 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईएफएस एडमिट कार्ड रिलीज तिथि 2024 के साथ आयोग ने परीक्षा दिवस दिशानिर्देश भी अधिसूचित किए हैं। आयोग ने कहा कि इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने घोषणा की है कि भारतीय वन सेवा मुख्य (आईएफएस मुख्य 2024) परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र 14 नवंबर को जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने 24 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, वे यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
आईएफएस मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी प्रवेश पत्र 2024 सीधे लिंक - upsconline.nic.in के माध्यम से भी उपलब्ध होगा। यूपीएससी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
UPSC IFS Mains 2024: परीक्षा गाइडलाइन नोटिफिकेशन जारी
यूपीएससी आईएफएस एडमिट कार्ड रिलीज तिथि 2024 के साथ आयोग ने परीक्षा दिवस दिशानिर्देश भी अधिसूचित किए हैं। आयोग ने कहा कि इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र के साथ संलग्न "उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश" को उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।"
परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति के लिए उम्मीदवारों को आवंटित केंद्र के स्थल पर फोटो आईडी कार्ड के साथ अपने यूपीएससी ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।
UPSC IFS Mains 2024: परीक्षा तिथि
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल में अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
UPSC IFS Mains 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
- यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा परिसर में महंगी वस्तुएं, मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, अन्य आईटी गैजेट, किताबें, बैग लाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएफएस मुख्य ई-प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, पहचान प्रमाण, स्व-फोटो की प्रतियां और ई-प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उपस्थिति सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना होगा।
- किसी भी दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर/पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी और अगले सत्र में उपस्थित होने पर रोक लगा दी जाएगी।
- यदि आपने कानूनी प्रक्रिया का पालन करके अपना नाम बदल लिया है, तो कृपया (भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के प्रत्येक सत्र में) सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र और/या बदले हुए नाम की मूल राजपत्र अधिसूचना साथ रखें।
- इसके अलावा, आपको परीक्षा के समय एक शपथ पत्र भी जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल