UPSC LDCE Exam 2026: यूपीएससी एलडीसीई के लिए आवेदन upsc.gov.in पर शुरू, 8 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 4, 2025 | 05:06 PM IST | 2 mins read
एलडीसीई 2026 परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जिक्यूटिव) के पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2026 (LDCE Exam 2026) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक यूपीएससी एलडीसीई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एनसीसी में ‘बी’ या ‘सी’ सर्टिफिकेट एक जरूरी योग्यता होगी। उम्मीदवार की उम्र 01 अगस्त, 2026 को 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन जमा किए गए फॉर्म की हार्ड कॉपी नामित अधिकारियों से आवश्यक सर्टिफिकेशन के साथ सीआईएसएफ अथॉरिटी को ‘डायरेक्टर जनरल, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, 13, CGO कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली-110003’ पते पर भेजना होगा। सत्यापन और आवेदन को आयोग को अग्रेषित करने के लिए प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है।”
एलडीसीई 2026 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जिक्यूटिव) के पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 20 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिसमें सामान्य कैटेगरी के 16, एससी के 3 और एसटी का 1 पद शामिल है।
लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू है। चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीआईएसएफ द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जांच सकते हैं।
UPSC CISF AC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीआईएसएफ एसी भर्ती 2026 के लिए एलडीसीई आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी