UPSC IFS Mains Result 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट upsconline.gov.in पर जारी, इंटरव्यू डेट जानें
Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा, 2025 में सफल उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए आयोग द्वारा अलग से कोई लिखित समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम रिजल्ट पीडीएफ लिस्ट में शामिल हैं, वे इंटरव्यू के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
UPSC IFS Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'What’s New' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Written Result: Indian Forest Service (Main) Examination, 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट पीडीएफ का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPSC IFS Result 2025: इंटरव्यू विवरण
यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तिथियों की सूचना यथाशीघ्र दी जाएगी, जो संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा।
पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का कार्यक्रम और ई-कॉल लेटर पत्र जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने में असमर्थता हो, वे तुरंत आयोग के कार्यालय से पत्र/ईमेल या फोन नंबर 011-23385271, 011-23381125, फैक्स नंबर 011-23387310, 011-23384472 या ईमेल (soexam9-upsc@gov.in) के माध्यम से संपर्क करें।
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा, 2025 में सफल उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पर्सनैलिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के लिए आयोग द्वारा अलग से कोई लिखित समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी आईएफएस मेंस में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तिथि और समय में परिवर्तन के लिए उम्मीदवारों को सूचित किए गए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज पहले ही अपलोड कर दी है और जिनके पास अपडेट के लिए कोई जानकारी नहीं है, उन्हें भी लॉगिन करना होगा और अंत में विवरण सत्यापित करने के बाद सबमिट करना होगा ताकि इंटरव्यू के लिए ई-समन पत्र प्राप्त हो सके।
Also read SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती पंजीकरण शुरू, sbi.bank.in से करें आवेदन
यूपीएससी आईएफएस मार्कशीट विवरण
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें